बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर। गोंडा मार्ग पर भगवतीगंज में भारी वाहनों को मार्ग पर खड़ा कर सामान अपलोड व अनलोड किया जाता है। इससे सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। राहगीर पिंटू, संतोष कुमार, राजेश कुमार, सत्यदेव, रमेश कुमार का कहना है कि चौराहे पर यातायात सिपाहियों का पहरा होने पर भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बावजूद इसके उनके ऊपर कार्रवाई नहीं की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...