लखनऊ, फरवरी 23 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मजदूर सुभाष चन्द्र का शव गत तीन फरवरी को न्यू जेल रोड पर रखकर सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को सुभाष के दो सगे भाइयों सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन फरवरी को मोहनलालगंज के गनेश खेड़ा में मजदूर सुभाष चन्द्र ने गांव के समीप आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शव पोस्टमार्टम होकर जब शाम को घर पहुंचा तो परिजनों ने न्यू जेल रोड, गनेश खेड़ा में शव रखकर सड़क जाम कर दी थी। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन चलने के बाद जाम समाप्त हुआ था। परिजन मृतक की पत्नी के नाम दर्ज जमीन को मृतक के बच्चों के नाम करने की मांग कर रहे थे। रात में सुभाष की पत्नी ने जमीन न बेचने का समझौता किया। तब परिजनों ने अंतिम संस्कार किया था। पुलिस ने पांच फरवरी को सड़क जाम करने वालों के खिलाफ ...