सहारनपुर, मार्च 12 -- बडगांव। तीन दिन पहले सड़क हादसे में मारे गए युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगाना ग्रामीणों को भारी पड गया। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के चरथावल ब्लाक अध्यक्ष सहित 18 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीते रविवार को थाना चरथावल(मुजफ्फरनगर) के गांव कसौली निवासी बाइक सवार विकास (19)पुत्र बिजेंद्र की सड़क हादसे में गांव बहेडा के समीप दूध से भरी पिकअप की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे ग्रमीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक कर शव को बडगांव- नन्हेड़ा मार्ग पर जाम लगाकर दिया था। मौके पर पहुंचे तहसील रामपुर के समझाने के बाद भी ग्रामीण नही माने। पुलिस ने ग्रामीणों को से थाने बुलाकर वार्ता की,लेकिन कोई समाधान न मिलने पर ग्रामीणों ने सर्विस रोड तिराहे पर शव रखकर बडगाव -देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। पु...