सिद्धार्थ, मई 6 -- ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना चौक पर सोमवार की शाम शव रखकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने से आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसमें अतीउल्लाह, जबीउल्लाह, बेलाल, हिब्जुर्रहमान निवासी शिवपतिनगर टोला गौहनिया, वसीउल्लाह, अबदुल्लाह निवासी मोहाना चौक, रऊआब निवासी हरदासपुर टोला तिलकहना, बेलाल निवासी खलीलपुर टोला गौहनिया, मंसूर, तौफिक निवासी मोहाना चौक थाना मोहाना और 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...