महाराजगंज, जून 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के भुवना-कप्तानगंज मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बिना अनुमति वृक्षों को जड़ समेत उखाड़े जाने के मामले में वन विभाग ने जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।वन विभाग को सूचना मिली थी कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क किनारे स्थित शासकीय वृक्षों को बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना वन विभागीय आगंणन व निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया जा रहा है। सूचना मिलते ही घुघली सेक्शन प्रभारी गौरव त्रिपाठी वन विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई वृक्षों के जड़ समेत उखाड़े जाने की पुष्टि हुई। वन विभाग ने ...