रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा-पंतनगर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही एक धार्मिक संरचना को प्रशासन ने शनिवार तड़के पोकलैंड मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई सुबह चार बजे शुरू हुई और करीब तीन घंटे तक चली। बेनी नदी के पास स्थित यह संरचना रेलवे और पीडब्ल्यूडी की सीमा पर बताई जा रही थी, जो सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रही थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किच्छा-पंतनगर मुख्य मार्ग समेत संपर्क मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया और खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा। अभियान सुबह सात बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया। इस दौरान एडीएम (प्रशासन) पंकज उपाध्याय, एडीएम (वित्त एवं राजस्व), एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, रेलवे के अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल सहित सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल प्रकाश सिंह और भारी पुलिस बल मौजूद र...