सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर, संवाददाता। हसनपुर चुंगी से शुगर मिल रोड/सर्किट हाउस रोड तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य को लेकर दायर भ्रष्टाचार संबंधी परिवाद में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने कोर्ट में अपनी आख्या दाखिल कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कार्रवाई शासन और जिला प्रशासन के निर्देश पर नियमानुसार की गई थी तथा इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण और नाले के निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना कुतुबशेर पुलिस, राजस्व विभाग और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। नगर निगम की ओर से भेजे गए जवाब में कहा गया कि सड़क के दोनों ...