मेरठ, मई 4 -- गणेशपुर गांव से लेकर चेतावाला तथा नया गांव से मखदुमपुर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लगभग दो माह पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा उखाड़ दिया गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के लिए धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। सड़क के दोनो़ और चार-चार फीट तक सड़क उखाड़ दिया गया, जिससे वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। वहीं चांदपुर, नूरपुर, उत्तराखंड व अमरोहा आदि को जाने वाले वाहन व रोडवेज बसें भी इसी मार्ग से होकर गुजरती है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, मरम्मत की उठी मांग जे ब्लाक निवासी आदेश कुमार व मुख्य मार्ग पर रहने वाले रजनीश समेत अन्य लोगों का कहना है कि यदि सड...