वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट-मोहनसराय मार्ग चौड़ीकरण के लिए गुरुवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। बौलिया तिराहे से सुबह अभियान शुरू हुआ। इस दौरान मार्ग के दायरे में आने वाले चिह्नित भवन तोड़े गए। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।परियोजना के तहत 400 करोड़ से ज्यादा की लागत से पुराने जीटी रोड के बौलिया से मोहनसराय तक सड़क को सिक्सलेन और कैंट तक फोरलेन बनाया जाना है। कलेक्ट्री फॉर्म (चांदपुर) चौराहा से मोहनसराय तक कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बौलिया के पास बने भवनों को पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने लगभग साल भर पहले नोटिस दिया था। अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। यह भी पढ़ें- वाराणसी-अदलपुरा-चुनार मार्ग होगा फोरलेन अभियान में एक्सईन केके सिंह, सहायक अभियंता मोनू कुमार नायक समेत जिला प्रशासन और ...