अल्मोड़ा, मार्च 12 -- अल्मोड़ा। यातायात व्यवस्था को अवरुद्ध करने वालो के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके तहत धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार नवीन सिंह मनराल की ओर से सड़क पर रेता और ईंट जमा कर अतिक्रमण किया मिला। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठेकेदार का दस हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही सामग्री उठवाकर यातायात सुचारू करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...