गाजीपुर, मई 3 -- गाजीपुर। गोरा बाजार स्थित पेट्रोल टंकी से रिवर बैंक कॉलोनी जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है जिससे कॉलोनी वासियों में आक्रोश है। इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार कॉलोनीवासियों ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। वहीं, युवराजपुर पटकनी जाने वाली सड़क भी गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि सहित उच्चाधिकारियों से वार्ता की लेकिन किसी अधिकारी-जनप्रतिनिधि ने अबतक सुध नहीं ली है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...