शामली, मार्च 18 -- झिंझाना। क्षेत्र के गांव दरगाहपुर में मुख्य मार्ग का पुनिर्माण कार्य करने के चलते पिछले करीब 20 दिनों से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य महज 8 दिनों में पूरा होना था, लेकिन अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। बताया गया कि गांव में प्रवेश करते ही बीच से होकर चौंदाहेड़ी व नोनांगली गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग के करीब 300 मीटर हिस्से को खोदकर सड़क निर्माण किया जाना था। धीमी गति से चल रहे कार्य और हाल ही में हुई बारिश के कारण हालात और भी बिगड़ गए हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है।प्रधान पुत्र नीटू सरोहा ने बताया कि जेसीबी से सड़क तोड़ते समय पानी की टंकी के पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्ह...