सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
सोनभद्र, मई 12 -- केकराही,हिंदुस्तान संवाद। करमा ब्लाक के शिवखरी, भटौलियां, मधुपुर मार्ग पूरी तरह से उखड़ कर गिट्टी के रुप में तब्दील हो गई है। सड़क की लंबाई दो किमी होने के कारण इस पर यात्रा करने में ग्रामीणों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मार्ग से आवागमन करने में आये दिन ग्रामीण साइकिल व बाइक से गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। कई बार संबंधितों से सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग लेकर अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिये जाने से आज भी स्थिति जस की तस पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में राम आशीष सिंह, चंद्रभूषण यादव, उमाशंकर, राजीव कुमार, बबलू यादव, पप्पू, संजय मौर्य आदि ने बताया कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.