बलरामपुर, दिसम्बर 13 -- ललिया। ललिया-भवनियापुर मार्ग बाढ़ के पानी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर स्थित पुलिया का एप्रोच ढह गया है जिससे आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को दूसरे मार्ग से अतिरिक्त दूरी तय कर यात्रा करनी पड़ती है। लोगों ने सड़क का मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...