कुशीनगर, मार्च 11 -- तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसया-सेवरही मार्ग पर स्थित बसडिला पाण्डेय चौराहे पर मंगलवार को दिन में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया।कसया -सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास रूदवलिया निवासी सिंहासन चौहान 45 वर्ष पुत्र नाटा चौहान किसी कार्य वश बसडिला पाण्डेय चौराहे पर आया था। सड़क क्रास करते समय तुर्कपट्टी के तरफ से कसया की ओर जा रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उसे ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक थाने ले गई। मृतक के...