रुडकी, अप्रैल 14 -- लक्सर, संवाददाता। सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शाहपुर गांव निवासी मोनू उर्फ़ अजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर के सामने से आम रास्ता होकर जा रहा है। जिस पर सीसी रोड बनी हुई है। उसके ऊपर इंटरलॉकिंग से दोबारा सड़क बन रही है। लेकिन पड़ोसी उसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वह सड़क को दूसरी ओर बनवाना चाहते थे। आरोप है कि इसी को लेकर दूसरे पक्ष के पांच लोग लाठी डंडों, धारदार हथियार व तमंचे से लैस होकर उसके घर पर आए और मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.