सड़क को लेकर किसान और सोसाइटी निवासियों के बीच बढ़ा विवाद, हंगामा
गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन स्थित देविका स्काइपर सोसाइटी की सड़क को लेकर बुधवार की सुबह विवाद हो गया। आरोप है कि सड़क पर लंबे समय से जलभराव और गड्ढों से परेशान होकर एक सप्ताह पहले ही मलबा डलवाया था। इसके बाद मंगलवार रात किसी ने कंक्रीट से सड़क का अस्थाई निर्माण करवा दिया, लेकिन सिहानी से कुछ लोग बुधवार सुबह जेसीबी लेकर पहुंचे और सड़क को अपनी जमीन बताकर खुदाई करवा दी। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काइपर वाली सड़क पर कई सोसाइटी हैं। लोगों का कहना है कि यहां से रोजाना करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क इतनी जर्जर थी कि पैदल चलना भी मुश्किल था। कुछ दिनों से एक सोसाइटी का गंदा पानी भी इसी सड़क पर छोड़ा जा रहा था, जिससे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.