दरभंगा, फरवरी 12 -- सिंहवाड़ा। अतरवेल जाले घोघराहा एसएच के लिए 990 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़क के चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या का निजात मिलेगा। पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने लगभग 48 किमी लम्बी उक्त सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन हेतु 990 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति की जानकारी सदन में दी। सड़क चौरीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही जाले विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी। सड़क के चौड़ीकरण से जाले सहित आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, व्यापार एवं कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दु...