जौनपुर, मार्च 19 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के सोहनी गांव में बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि करीब दस साल से सड़क खराब है। अब बड़ा आंदोलन होगा। ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर मतदान बहिष्कार की भी बात कही।कहा कि जलालपुर-केराकत मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत सोहनी तक जाने वाली सड़क पिछले करीब 10 वर्षों से बदहाल पड़ी है। बारिश के दिनों में स्थिति और दयनीय हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हुए और हाथ उठाकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.