बागेश्वर, मार्च 16 -- सर्वे के बावजूद सड़क नहीं बनने पर गोगिनापानी और आसपास के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह 11 साल से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हमेशा आश्वासन की घुट्टी पिलाई जाती है। सड़क के अभव में उनकी परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण नहीं होने पर 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। ग्राम प्रधान मंजू कुंवर के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि गोगिनापानी से कलियाबगड़ होते हुए मंडलसेरा बायपास सड़क की तीन बार सर्वे हो चुकी है, लेकिन आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 18 फरवरी को उन्होंने जनता दरबार में मामला उठाया। तब जिलाधिकारी आकांक्षा कोडे ने सड़क महकमे को निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.