गढ़वा, अप्रैल 25 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। कांडी-हरिहरपुर मेन रोड पर पाइपलाइन बिछाने के बाद छोड़े गए गड्ढों ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अबतक जिम्मेदार विभाग मौन हैं। ज्ञात हो कि श्रीनगर सोन नदी से जिले के विभिन्न जलाशयों और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य कंपनी करा रही है। कंपनी ने कार्य के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए बिना विभाग की अनुमति जेसीबी से करीब 15 फीट लंबाई में पक्की सड़क काट दी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को दोबारा पक्का करने के बजाय केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। लगातार भारी वाहनों के आवागमन से मिट्टी दबती गई। अब वहां लगभग एक फीट गहरा गड्ढा बन चुका है। उससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है और हादसे की आशंका बनी हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.