महाराजगंज, जनवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र के सिविल लाइन वार्ड में डूडा से कराए जा रहे नाली व सीसी सड़क निर्माण के दौरान सड़क के बीचोबीच खड़े बिजली पोलों को लेकर मंगलवार को वार्डवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। सभासद सदरे आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लोगों ने साफ कहा कि जब तक सड़क के बीच खड़े बिजली पोल नहीं हटाए जाएंगे, तब तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। वार्डवासियों का आरोप है कि डूडा, नगर पालिका व विद्युत विभाग के बीच आपसी समन्वय के अभाव में यह गंभीर समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया, इसके बावजूद किसी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। सिविल लाइन वार्ड स्थित राम जानकी ...