गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वालों के खिलाफ अपनी सख्ती बढ़ा दी है। बीती रात मानेसर पुलिस ने आईएमटी चौक की पुलिया के पास सर्विस रोड पर लापरवाही से कैंटर खड़ा करने वाले एक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार एएसआई मुकेश अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्होंने देखा कि कैंटर बिना किसी इंडिकेटर या पार्किंग लाइट के सर्विस रोड पर बीचों-बीच खड़ी थी। इस कारण आईएमटी मानेसर से गांव की ओर जाने वाले और रेवाड़ी हाईवे पर चढ़ने वाले वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। अंधेरे में बिना सिग्नल खड़ी इस गाड़ी से किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। काफी देर इंतजार करने के बाद जब चालक संजय मिश्रा निवासी जिला गोंडा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.