गंगापार, मई 10 -- मेजा तहसील क्षेत्र के चौकी दिघिया मार्ग पर स्थित रामनगर बाजार के डोरवा मोड़ पर सड़क के बीचोंबीच कई गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राह चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी होते हुए भी सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बीच बने इन गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को किनारे से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। यह क्षेत्र बाजार होने के कारण दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- मेजा के विभिन्न मार्गो की हालत बद से बदतर बाजार के निवासी विश्वम्भर नाथ पटेल, चंद्रदीप सिंह, गोलू पटवा, संजय केशरी, डॉ. संजय श्रीवास्तव,फूलचंद यादव, सुनील केशरी और आशीष पटेल सहित...