आगरा, मई 8 -- गत दिनों बारिश के बाद हुए जलभराव के बाद नगर पालिका प्रशासन के साथ ही शहर के आसपास की ग्राम पंचायतों ने नाले नालियों की साफ सफाई शुरू कर दी है, लेकिन कई क्षेत्र में सिल्ट निकाले दो से तीन दिन बीत जाने के बाद भी नहीं उठाई गई है। इस वजह से स्थानीय लोगों परेशान हैं। सिल्ट से निकल रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से सिल्ट उठवाकर साफ सफाई कराने की मांग की है। शहर के सहावर गेट इलाके में अमांपुर रोड पर दोनों ओर गुजरने वाले नालों की दो दिन पूर्व जेसीबी से साफ सफाई कराई गई। प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में नालों से सिल्ट निकालकर फुटपाथ पर डाल दी गई। कीचड़ युक्त सिल्ट से आसपास क्षेत्र में दुर्गंध हो गई। लोगों ने उस समय भी प्रधान प्रतिनिधि से सिल्ट को जल्द उठवाने के लिए कहा था। कहीं सिल्ट गलियों के मुख्य द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.