बहराइच, अप्रैल 26 -- रिसिया, संवाददाता। रिसिया नगर के अति व्यस्त मार्ग को जलनिगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद कर पाइप डाल दिया। पाइप की गुणवत्ता ठीक न होने से पानी छोड़ते ही पाइप फट जा रहे हैं। जिससे गड्ढे दलदल हो गए हैं। रविवार को एक वाहन गड्ढे में धंस गया जिससे भीषण जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को छुड़ाया। इस दौरान सड़क पर फैले कीचड़ में एक बाइक सवार गिर पड़ा। पीछे बैठी महिला को चोट लगी ही कपड़े कीचड़ से सन गए। रिसिया के वार्ड रविदास नगर में रिसिया-नरसिंह डीहा मार्ग के बीच सड़क को खोद कर जल निगम के द्वारा बीते डेढ़ हफ्ता पूर्व पाइप लाइन बिछाई गई, सड़क सड़क की अच्छे से मरम्मत नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- वृंदावन कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया रविवार को पानी चलाते ही पाइप लाइन फट गई और बीच सड़क के साथ अगल बगल बड़े गड्ढे बन...