औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- बाइक हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों में आक्रोश रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के शैलोपुर गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए बाइक हादसे में 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोईवां गांव निवासी जितेंद्र राम की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संगीता देवी शनिवार को रफीगंज के मंजखड़ गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थीं और रविवार को एक रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शैलोपुर गांव के पास बाइक सड़क के गहरे गड्ढे में चली गई, जिससे संतुलन बिगड़ने पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन...