छपरा, अप्रैल 4 -- दिघवारा निस। दिघवारा पुलिस ने रामपुर आमी मकईपुर कच्ची सड़क के किनारे मृत पड़े एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान गड़खा थाना के श्रीपाल बसंत गांव निवासी स्व वंशी महतो के 48 वर्षीय पुत्र राज कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...