आजमगढ़, अप्रैल 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय बाजार के सोनवारा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, दुर्घटना की आशंका जताई।रानी की सराय थाना क्षेत्र क मई सूजनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मिथलेश कुमार बुधवार की शाम को बाजार में देखा गया था। वह रात में घर नहीं पहुंचा, परिजानो ने उसकी तलाश की कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को बाजार के लोग टहलने के लिए निकले थे। लोगों ने शव देखा, शव मिलने की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजानो ने पहचान की। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.