गोरखपुर, मई 23 -- पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना के पिपरौली चौकी अंतर्गत बांसपार-माही पिपरौली सीएचसी सड़क के किनारे शनिवार को अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पहचान की काफी कोशिश किया लेकिन, असफल रही। महिला की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है। चेकदार लाल साड़ी पहनी है। आस-पास के लोगों ने महिला को कई बार भीख मांगते देखा है। स्थानीय लोगों ने बताया तेज धूप और गर्मी कि वजह से अचेत होकर सड़क के किनारे गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। गीडा पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया शव की पहचान की कोशिश हो रही है। यह भी पढ़ें- अररिया: सड़ी-गली अवस्था में मक्का खेत से महिला का शव बरामद, शिनाख्त नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...