प्रयागराज, फरवरी 17 -- रमजान व होली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि दोनों त्योहारों को लेकर सक्रिय रहें। होलिका दहन सड़क पर न हो। इसके लिए लोगों से बात करें कि वो सड़क के किनारे होलिका दहन करें। जिससे सड़क भी खराब न हो और परंपरा भी बनी रहे। रमजान के मद्देनजर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में साफ सफाई कराने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने, पानी की समस्या को ठीक करने, बिजली के लटकते तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि यह त्योहारों का समय है। इसे लेकर आपस में बातचीत करें। नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी, लेकिन किसी भी क्षेत्र में आमजनों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...