सीवान, जनवरी 3 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। नगर पंचायत में सड़क के किनारे बाइक लगाने को लेकर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष छोटन कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में सीओ सरफराज अहमद, बीडीओ संदीप कुमार, ईओ प्रेम शिला, जेई विवेक कुमार थे। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में चौक चौराहे पर लगने वाले ई रिक्शा, दुकान के सामने और सड़क के किनारे लगने वाले ठेला को हटवाने के लिए प्रचार- प्रसार करने का निर्णय लिया गया। वहीं, फिर अतिक्रमण करने वालों पर करवाई की बात कही गई। ईओ प्रेम शिला ने बताया कि पहले नगर पंचायत क्षेत्र में दो दिनों तक प्रचार प्रसार से सभी ई रिक्शा चालक, अवैध रूप से सड़क के किनारे लगे ठेले, सड़क के किनारे लगने वाले बाइक चालक को जागरूक करने के अलावा जाम लगने के कारण उसको हटाने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद जो भी ई रिक्शा चालक, मार्केट के...