अल्मोड़ा, मार्च 3 -- रानीखेत। ताड़ीखेत-नौघर मोटर मार्ग के हालात नहीं सुधर सके हैं। रखरखाव के अभाव में सड़क अब पूरी तरह से बंद हो चुकी है। जिस कारण एक दर्जन गांवों के लोग 50 किमी घूमकर ब्लाक मुख्यालय पहुंच रहे हैं। ताड़ीखेत-नौघर मोटर मार्ग से ऊंणी, नौघर, नावली, मयूं मटेला, बग्वान, लछीना, मनारी, गैरा, सीम तेलगॉव, शिशुवा, बिशालकोट, हल्द्यानी, मंडलकोट आदि गांव जुड़े हुए हैं। इन गांवों में सब्जियों का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है। 2017 में ग्रामीणों की मांग पर तत्कालीन विधायक करन माहरा ने पांच लाख रुपये की निधि से सड़क कटवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.