लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। पेशरार प्रखंड के चांदगो गांव में सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। जिसके चलते ग्रामीणों को एक बीमार महिला को बहंगी में ढोकर दो किलोमीटर दूर खड़ी एम्बुलेंस तक पहुंचाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, चांदगो गांव निवासी परदास नगेशिया की पत्नी फुगनी नागेसिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल एम्बुलेंस सेवा को फोन कर मदद मांगी। एम्बुलेंस समय पर पहुंची भी, लेकिन सड़क के अभाव में वह गांव से करीब दो किलोमीटर पहले ही रुक गई। इसके बाद गांव के लोगों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बहंगी का सहारा लिया और बीमार महिला को कंधों पर उठाकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए एम्बुलेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.