चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा। ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल की उपस्थिति में सोडोंगपोस आंगनबाड़ी केंद्र के नजदीक बैठक की। इस दौरान मझगांव प्रखंड के अधिकारी पंचायत अंतर्गत कंका गांव का टोला सोडोंगपोस से ओडिशा बॉर्डर के मर्चा तक तकरीबन डेढ़ किलोमीटर कीचड़मय सड़क की समस्या पर विस्तार से मंथन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से लगभग 5000 आबादी लाभांवित होंगे। मौके पर माधव चंद्र कुंकल ने कहा सड़क निर्माण की मांग उपायुक्त से की जाएगी। मौके पर जगन्नाथ गोप, जेना बुडीऊली, बैगा गोप, उर्मिला गोप, फुलेश्वरी गोप, जीतेन गोप, किसान बुड़ीउली सबिर तांती, राहुल बिरुवा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...