कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्रेमपुर क्षेत्र अंतर्गत टड़ा गांव में चकमार्ग की बनवाई गई सपोर्टिंग दीवार अचानक ढह गई, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने सीमेंटेड सडक़ बनवाने की मांग करते हुए पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। टड़ा गांव निवासी अधिवक्ता आकाश यादव व रमेशचंद्र ने मुख्यमंत्री से लेकर संबंधित उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायतीपत्र में कहा है कि टड़ा में गाटा संख्या 117 चकमार्ग में ओमप्रकाश के मकान से लेकर रमेश यादव के मकान तक घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर सपोर्टिंग दीवार बनवाई गई थी, जो अचानक ढह गई। उन्होंने सडक़ को पुन: मानकों के अनुरूप सीमेंटेड बनवाए जाने की शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- मानक विहीन निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग उनका कहना है क...