पीलीभीत, जुलाई 11 -- पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा में शनिवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। गांव बरहा निवासी राजकुमार का कहना है कि गांव से हाईवे तक जाने वाला संपर्क मार्ग पिछले करीब 10 वर्षों से जर्जर स्थिति में है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है।पानी की टंकी पर चढ़ा युवक ग्रामीणों के अनुसार खराब सड़क से करीब 50 परिवार रोजाना प्रभावित होते हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परे...