सीतापुर, मार्च 17 -- अकबरपुर, संवाददाता। लहरपुर इलाके में गनेशपुर होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क का मरम्मतीकरण चल रहा है। लेकिन लोक निर्माण विभाग इस काम में मानको को ताख पर रखकर काम करा रहा है। न ही पर्याप्त मात्रा में तारकोल प्रयोग हो रहा है और न ही गिट्टी की सही ढंग से कुटाई हो रही है। नतीजतन जल्द ही सड़क के गडढों से गिटटी निकल जाएगी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभाग सिर्फ बड़े गडढे भरवा रहा है। छोटे गड्ढे वैसे ही छोड़ दिए जा रहे हैं। जिससे लोगों की समस्या जस की तस बनी रहेगी। लहरपुर इलाके में अकबरपुर-तालगांव मार्ग से गनेशपुर होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर लोक निर्माण विभाग इस दौरान काम करा रहा है। इस टूटी सड़क को सही कराया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि सड़क को दुरुस्त कराने में मानकों को ताख पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.