जौनपुर, अप्रैल 21 -- चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौराहे से दोनों तरफ अहिरौली से गोनौली तक की दो किमी सड़क बीस दिन पूर्व रिपेयर की गई थी। मरम्मत के तीन दिन बाद ही गिट्टियां उखड़ने लगीं। इससे लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को दुकानदारों ने झाड़ू लगाकर गिट्टियां को एकत्र किया। सड़क की गिट्टियां उखड़ जाने से बाइक सवार फिसल कर गिर रहे हैं। एक पखवाड़े पूर्व जब गिट्टियां उखड़ने लगी तो स्थानीय दुकानदारों ने चौराहे पर झाड़ू लगा कर गिट्टियों को एकत्र कर आक्रोश जताया। दुकानदारों के आक्रोश की जानकारी होने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच कर पुनः रिपेयर कराने की बात कह कर चले गए। परन्तु आजतक रिपेयर करने नहीं आए। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने मंगलवार को फिर झाड़ू लगाकर गिट्टियां को एकत्र किया। स्थानीय दुकानदारों में आलोक सिंह, पूर्व ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.