सड़क की मरम्मत को विधायक से मिले
बलिया, जून 21 -- सिकंदरपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सिसोटार के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी से उनके पैतृक आवास सिवान कला में मुलाकात कर चट्टी बाबा मकसूदन राय गेट से महावीर स्थान तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने विधायक को विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए उन वादों की याद दिलाई। बताया कि यह मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बरसात के दिनों में स्थिति काफी विकट हो जाती है। इस दौरान नीरज राय, शशिधर राय, किशनाथ मास्टर, मोहन चौहान, मिंकू राय, मुखदेव चौहान, आजाद माली आदि थे। विधायक ने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.