मुरादाबाद, जून 16 -- शिव पार्क विकास समिति रामगंगा विहार द्वारा भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट का स्वागत किया गया। लोगों ने विवेकानंद हॉस्पिटल से वेब ग्रीन 24 मीटर रोड तक की जो सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में थी, जिस कारण से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे, उसकी मरम्मत कराने में अहम भूमिका निभाने एवं जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तक प्रयास करने पर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्योति सूद, अलका रस्तोगी, मीनाक्षी गुप्ता, प्रेमलता शर्मा, अरविंद जौहरी, संजीव अग्रवाल, दर्शन खन्ना, संदीप खन्ना, कृष्ण मुरारी शर्मा, अजय सिंह, हर्षित गुप्ता, नवनीत गुप्ता, राजेंद्र सैनी , हरीश गुप्ता, ठाकुर जगवीर सिंह, अजीत गुप्ता, रामवतार शर्मा, योगेश मित्तल, मधु अग्रवाल, शिवनाथ...