गोंडा, मार्च 18 -- छपिया, संवाददाता। सड़क की सरकारी भूमि से अतिक्रमण किए लोगों को अतिक्रमण खाली कराने के लिए कार्यालय सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्लूडी की नोटिस मिलने से बाजार में हड़कंप मच गया है। विभाग से जारी नोटिस में कहा गया है कि कस्बे के डुमरियागंज गौराचौकी मसकनवा अयोध्या मार्ग की सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से स्थाई, अस्थाई निर्माण किया गया है। विभाग ने एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण की गई भूमि को खाली करने की बात कही है। अतिक्रमण न हटाने पर लोक संपत्ति की नुकसान का निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराने की बात कही गई है। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जेदारी को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया है वे स्वेच्छा से तय समय अनुसार खाली कर दे। पीडब्ल्यूडी की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.