पाकुड़, मार्च 7 -- सड़क निर्माण की मांग को लेकर अमड़ापाड़ा के सिजुवा लाड़गंजू टोला के ग्रामीण शुक्रवार को जिला समाहरणालय पहुंचे। ग्राम प्रधान सुरेश हेम्ब्रम के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और पांच किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए आवेदन सौंपा। प्रगतिशील पाकुड़ में सड़क की बदहाल स्थिति के कारण शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक प्रभावित हो रहा है। ​ग्रामीणों ने जनता दरबार में अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि सिजुवा लाड़गंजू टोला से चांदपुर सीमा तक सड़क न होने से पूरा क्षेत्र मुख्यधारा से कटा हुआ है। ग्रामीण सरिता बास्की ने बताया कि सड़क के अभाव में बीमार मरीजों को खटिया पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। कई बार उचित समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।...