बरेली, जून 6 -- शेरगढ़ संवाददाता। गांव दुगना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। पुलिया का बीच का हिस्सा धंसने से सड़क पर गड्ढा बन गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित है। जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण शैलेश , अहिवरन, रामपालऔर छविनाथ सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...