बरेली, जून 4 -- विकासखंड क्षेत्र के गांव दुगना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पुलिया का बीच का हिस्सा धंस जाने से सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जहां दोपहिया वाहन चालक भी सावधानी से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। उक्त संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और पुलिया की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई त...