गंगापार, अप्रैल 30 -- सड़क की पटरियों तक दुकानें सज रही हैं। वाहनों को भी बेतरतीब ढंग से खड़ा किया जा रहा है। वहीं, शादी-ब्याह व मांगलिक कार्यक्रमों के कारण बाजारों में भीड़ बढी है। ऐसे में राहगीरों को जाम में जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के मांडा खास, हाटा, खवास का तारा, सुरवांदलापुर, दिघिया, भारतगंज आदि बाजारों में सड़क पर ही लगने वाले दुकानों, दुकानदारों और ग्राहकों के वाहनों और बारात के चलते इन दिनों अक्सर जाम लग जाता है। शाम होते ही बारातों के दर्जनों वाहनों का काफिला इन बाजारों से गुजरता है तो जाम लगने से राहगीरों के अलावा बाराती भी जाम में परेशान दिखते हैं। हाटा बाजार में जगह न होने के कारण रविवार और बुधवार को साप्ताहिक मंडी भी मुख्य मार्ग पर ही लगता है। हाटा बाजार में मंडी के दिन लगने वाले जाम का मुख्य कारण बाजार में लटकता बिजली का त...