श्रावस्ती, मई 4 -- कटरा। संवाददाता कटरा कस्बे में सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर अवैध कब्जा एक गंभीर समस्या बनी हुई है। जिससे न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि पैदल यात्रियों को भी भारी परेशानी होती है। इन कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाते हैं। इसके बाद भी अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद है।

अतिक्रमण की समस्या कटरा बाजार में सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने वाहन पार्किंग व यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण भारी परेशानी उत्पन्न हो रही है। विशेषकर मुख्य बाजार के सामने दोनों तरफ की पटरियां दुकानदारों ने पूरी तरह से अपने कब्जे में कर रखा हैं जिस कारण प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। कटरा बाजार के इंडियन बैंक के पास से लेकर मुख्य बाजार के चौराहे तक दुकानदारों ने सड़क की दोनों तरफ की पटरि...