बलिया, जनवरी 4 -- बेल्थरारोड। नगर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गहराने लगी है। खास तौर पर ई-रिक्शा व अन्य वाहन नगर में घुस जाते हैं, जिससे जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे चौराहा,त्रिमुहानी, बस स्टेशन आदि स्थानों पर अतिक्रमण के चलते स्वतंत्र व सुगम यातायात मुश्किल हो गया है। इस दौरान कुछ गुमटी दुकानदार अपने दुकान के सामानों को पटरी तक फैला देते हैं। इस बीच दो विपरीत दिशाओं से आ रहे वाहनों को पास देते समय सड़क के दोनों तरफ जाम लग जाता है। पटरियों पर दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इसके साथ ही ठेले, खोमचे वाले स्थाई रूप से काबिज रहते हैं। विपरीत दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को पास देते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरत है कि अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.