देवघर, मार्च 14 -- मारगोमुंडा। मारगोमुंडा-मधुपुर पीडब्लूडी मुख्य मार्ग के फागो टांड़पर के समीप सड़क किनारे बिजली का झुका हुआ पोल दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। बताया जाता है कि इस जगह लगाया हुआ पोल पिछले कई महीने से बहुत ज्यादा झुक गया है। जिसके चलते कभी भी पोल के गिरने की आशंका बनी हुई है। लेकिन इस दिशा में किसी का ध्यान नहीं है। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस सड़क की ओर से अक्सर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी ने बिजली के झुके हुए पोल को ठीक करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...