मिर्जापुर, जनवरी 10 -- लालगंज। क्षेत्र के लालपुर स्थित पंचायत भवन परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल के बाद हाल ही में बनी सड़क की मौके पर खोदाई कराके जांच की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अभियंता की मौजूदगी में सड़क की परत, मोटाई और निर्माण मानकों की गहन जांच कराया। इस दौरान अभियंता से निर्माण कार्य से जुड़ी तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, सड़क बेहतर पाई गई। चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान ने भर्रौह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि गांव में इसकी आवश्यकता है, ताकि बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रस्ताव को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को...